मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल बने सबसे अमीर भारतीय, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट

देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है जिसके चलते भारत ही नहीं लगभग सभी देशों की अर्थिक हालत सही नही है। इसी दौरान फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 देश के सबसे अमीर भारतीय की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें इस बार इस लिस्ट में कई नए नामो की सख्या बड़ी है। वहीं बता दें कि टॉप 100 लोगो की संपत्ति को अगर जोड़ा जाए तो ये कुल 517.5 अरब डॉलर होती है। जो पिछसे साल जारी की गई लिस्ट के मुकाबले 14 फीसदी इस बार ज्यादा है। इस में सबसे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के मलिक मुकेश अंबानी का है जिनकी कुल संपत्ती 88.7 अरब डॉलर है।

दूसरे नंबर पर गौतम अडानी जिनकी कुल संपत्ति 25.2 अरब डॉलर हैं।

तीसरे नंबर पर शिव नाडार जिनकी कुल संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है।

चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी जिनकी कुल संपत्ति संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है।

पांचवें पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स जिनकी कुल संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है।

छठे नंबर पर साइरस पूनावाला जिनकी 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति हैं।

सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री हैं, जिन की संपत्ति 11.4 अरब डॉलर है।

आठवें नंबर पर उदय कोटक 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ है।

नौवें नंबर पर गोदरेज फैमिली जिनकी कुल संपत्ति 11 अरब ड़ॉलर है।

दसवें नंबर में लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।

LIVE TV