लखनऊ : मासूम के नाजुक अंगों में डाला पेट्रोल, दो गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में दबंगों ने 10 साल के मासूम के नाजुक अंगोंं पर पेट्रोल डाल दिया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम

मामला हुसैनगंज इलाके का है। यहां शनिवार देर रात को 10 साल के सोनू पर चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाया गया। आरोपी ने उसे पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके नाजुक अंगों में पेट्रोल डाल दिया।

बच्चे की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। गंभीर हालात में मासूम को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान आरोपी भाग निकले। हालांकि रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इनकी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है।

वहीं, अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके परिवार वाले पुलिस ने सख्‍त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LIVE TV