मायावती से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो की मां के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बसपा सुप्रीमो के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। आपको बता दें कि शनिवार को मायावती की मां रामरती का ह्रदय गति रुकने के निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

शनिवार को मायावती अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के बाद नई दिल्ली रवाना हो गईं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सचिव चंद्र मिश्र के रामरती के निधन की खबर ट्विटर पर साझा करते हुए गहरा दुःख जताया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों के एकत्र होने के बाद रविवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 3, त्यागराज मार्ग नई दिल्ली में रखा गया है।

LIVE TV