मायावती ने किया किनारा, तो कांग्रेस का दामन थामते नज़र आये चंद्रशेखर आज़ाद

उत्तर प्रदेश: दलित समुदाय के बीच तेजी से जगह बनाने वाले भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को बसपा अध्यक्ष मायावती ने कोई भाव नहीं दिया बल्कि बीजेपी का ‘एजेंट’ करार दिया| वहीं, बसपा-सपा गठबंधन से दरकिनार किए जाने के बाद कांग्रेस चंद्रशेखर के जरिए दलित मतों को साधने की कवायद की थी|

इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मेरठ जाकर चंद्रशेखर से मुलाकात की थी| इसके बावजूद चंद्रशेखर कांग्रेस का दामन थामने से साफ इंकार कर दिया था| फिर भी बसपा-सपा से अहमियत नहीं मिलने के बाद अब चंद्रशेखर कांग्रेस के पीछे खड़े होते दिख रहे हैं|

बता दें कि मई 2017 में सहारनपुर के शब्बीरपुर में दलित और राजपूत के बीच हुए जातीय संघर्ष में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का नाम सामने आया था| इस घटना के बाद जून 2017 में ही चंद्रशेखर की गिरफ्तारी हुई और उन पर योगी सरकार ने रासुका लगाया था| नवबंर 2018 में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद चंद्रशेखर जेल से बाहर आए और इसके बाद से वो सक्रिय हैं|

हादसे में हुई छात्र की मौत, भड़का लोगों का गुस्सा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज: करनाल

पश्चिमी यूपी के दलित युवाओं के बीच चंद्रशेखर की अच्छी पकड़ मानी जाती है. इसके बावजूद मायावती उन्हें तवज्जो नहीं दी है| जबकि चंद्रशेखर लगातार कहते रहे है कि मायावती को दलित समुदाय की नेता हैं चंद्रशेखर ने मायावती के बुआ कहके संबोधित किया था|

मायावती की ओर से कभी भी चंद्रशेखर के किसी बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी| यही वजह है कि अब कांग्रेस के साथ चंद्रशेखर की नजदीकियां दिखने लगी हैं|

बसपा अध्यक्ष से अहमियत न मिलने के बाद भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने पहले सहारनपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के पक्ष में वोट डालने की दलितों से अपील की|

सहारनपुर के साथ-साथ चंद्रशेखर ने महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए कांग्रेस, एनसीपी, आरपीआई (के) और प्रकाश अंबेडकर की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है|

गौरतलब है कि हाल ही में मेरठ में इलाज के दौरान चंद्रशेखर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की थी| इसके बाद से कयास लगाया जा रहा था कि चंद्रशेखर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस में शामिल नहीं हुए| लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले जिस तरह से उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में खड़े नजर आए| इसका राजनीतिक असर क्या होगा ये तो 23 मई को ही पता चलेगा|

LIVE TV