महिला को दूसरी जाति के पुरुष से प्यार की मिली भयानक सजा , देखकर कांप जाएगी रूह

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आई  हैं। वहीं  को कथ‍ि‍त तौर पर किसी दूसरी जाति के पुरुष से प्रेम संबंधों के कारण सार्वजनिक तौर पर सजा दी गई. सजा के तौर पर गांव के कुछ लोगों ने उसे उसके प्रेमी को कंधे पर बैठाकर चलने को मजबूर किया हैं। लेकिन इससे पहले कथित तौर पर महिला के प्रेमी को उसका पति भी बताया जा रहा था।वहीं घटना का वीडियो वायरल हो चुका हैं।

 

सजा

बता दें की मामला राजधानी भोपाल से लगभग 340 किलोमीटर दूर झाबुआ जिले के देवीगढ़ गांव का है। जहां वायरल हो रहे 33 सेकेंड लंबे वीडियो में महिला अपने प्रेमी को अपने कंधे पर ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं। जहां उसके आसपास कई पुरुष चल रहे हैं, जो करीब सभी आयु वर्ग से हैं।

 

RSS नेता चंद्रकांत की हत्या के आरोपी की हुई पहचान , जाने पूरा मामला

आसपास देखकर आसानी से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे खेतों और पगडंडियों से होकर गुजर रहे हैं. वे चिल्ला रहे हैं, कुछ नाच रहे हैं और महिला की हालत पर हंस रहे हैं. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अपने मोबाइल फोन पर इस शर्मनाक घटना को रिकॉर्ड कर रहे  हैं। लेकिन इनमें से कुछ लोग लाठी से लैस हैं और एक शख्स छोटे से खंबे  पर चढ़ा हुआ है, और एक झंडा भी फहराता हैं।

जैसे-जैसे वह आगे चलती है, उसके पैर कांपने लगते हैं. कुछ वक्त बाद ऐसा महसूस होता है कि महिला कंधे पर वजन के कारण गिरने वाली है. धूप में जब वह आराम करने के लिए रुकती है तो भीड़ झूमती है. महिला कांपते पैरों के साथ अपने पति को कंधे पर लादे चलना जारी रखती हैं।

स्थानीय पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जैन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और  साथ ही अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

 

LIVE TV