इस्लामिक महिलाओं के साथ दरिंदगी और वहशियत पर उतरा ISIS, रेप से पहले कर रहा…

महिलाओं की आबरूबगदाद। ISIS का नाम आते ही दुनिया के सामने दहशत का मंजर सामने आता रहता है, लेकिन इस्लाम की बात करने वाले इस संगठन ने अपने ही धर्म की महिलाओं की आबरू से भी खेलना शुरू कर दिया है। दहशत के बाद अब वहशियत का यह खूंखार चेहरा देख इस्लाम भी पनाह मांग रहा है कि किस तरह से ये आतंकी अपनी करतूतों पर धर्म के नाम का पर्दा डाल रहे हैं। बता दें इस बात का खुलासा अरब में रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने ही किया है।

महिलाओं की आबरू

ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW)के अनुसार ये आतंकवादी यजीदी महिलाओं के साथ अरब की सुन्नी महिलाओं के साथ भी दरिंदगी पर उतर आए हैं।

ईराक में ISIS के कब्जे वाले हावीजाह शहर से भागी हुई महिलाओं के अनुसार, वहां आतंकवादी महिलाओं को पीटते हैं, रेप करते हैं और जबरदस्ती शादी करते हैं।

हावीजाह में रहने वाली 26 वर्षीय हनन के पति वहां से भाग निकले। इसके बाद आतंकियों ने हनन को पकड़ लिया और कहा कि वह आतंकी खलीफा के साथ शादी करें।

जब महिला ने ऐसा करने से इनकार किया तो आतंकवादियों ने प्लास्टिक की केबल से उन्हें पीटा और बांधकर लटका दिया। इसके बाद उनके साथ रेप किया।

हनन ने बताया कि वह लोग रोज उसका रेप करते थे। उन लोगों ने ये दरिंदगी तीन महीनों तक उसके बच्चों के सामने की। उनका कहना है कि अन्य महिलाओं का भी वहां यही हाल है।

HRW के मध्य-पूर्व डायरेक्टर ने बताया, ‘ISIS के कब्जे वाले इलाकों में सुन्नी अरब महिलाओं के साथ ऐसा होता है। हमें उम्मीद हैं कि स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इन पीड़ितों की मदद करेंगी।’

ISIS के आतंकियों का मानना है कि यजीदी महिलाओं के साथ (जो न तो अरब की हैं और न ही मुस्लिम) के साथ ऐसा होना चाहिए, क्योंकि वे बहुदेववादी हैं।

इतना ही नहीं यह आतंकी महिलाओं के संग रेप करने से पहले अपना धर्म त्याग करने के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। इन आतंकियों के मुताबिक़ सुन्नी इस्लाम धर्म के नहीं हैं।

LIVE TV