महाराष्ट्र में नाईट कर्फ्यू ,कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3 लाख

नए साल वा क्रिसमस से पहले महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया हैं,कल 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक महाराष्ट्र के सभी नगर निगम वाले इलाको में नाईट कर्फ्यू लगा रहेगा। इस दौरान रात में 11 बजे से सुबह 6 बजे तब बिना किसी जरूरी काम के लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। राज्य सरकार ने यूरोपियन देशों से आने वाले लोगों के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की है।अधिकारियो ने बताया कि ऐसे पैसेंजर्स को जो महाराष्ट्र आने के बाद 14 दिन तक अनिवार्य रूप से इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहना होगा। जिसके किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

एयरपोर्ट पर किया जाए टेस्ट

अधिकारियों ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एरिया में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन को देखते हुए जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि जो यात्री यूके से मंगलवार रात तक आते हैं उनका एयरपोर्ट पर ही कोरोना टेस्ट किया जाए। इस नए वायरस को देखते हुए कनाडा, तुर्की, बेल्जियम, इटली और इजरायल ने यूके से आने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया है।

एक्टिव केस आज 3 लाख से कम हो सकते हैं

देश में अब तक 1 करोड़ 57 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 96 लाख 6 हजार 56 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 45 हजार 852 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3 लाख 3 हजार 390 हो गई है। आज देर रात तक ये 3 लाख से कम हो सकती है। इसके पहले 11 जुलाई को 2 लाख 91 हजार एक्टिव मरीज थे। मतलब 163 दिन बाद फिर से ये संख्या 3 लाख से कम हो जाएगी। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप से घबराने की जरूरत नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए स्ट्रैन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इसके बारे में अलर्ट है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है जिसे बहुत संक्रामक बताया जा रहा है। कई देशों ने ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट्स पहले ही बंद कर दी हैं।

वायरस का नया रूप पहले से 70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है

वायरस में लगातार म्यूटेशन होता रहता है, यानी इसके गुण बदलते रहते हैं। म्यूटेशन होने से ज्यादातर वेरिएंट खुद ही खत्म हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह पहले से कई गुना ज्यादा मजबूत और खतरनाक हो जाता है। यह प्रोसेस इतनी तेजी से होती है कि वैज्ञानिक एक रूप को समझ भी नहीं पाते और दूसरा नया रूप सामने आ जाता है। वैज्ञानिकों को अनुमान है कि कोरोनावायरस को जो नया रूप ब्रिटेन में मिला है वह पहले से 70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

LIVE TV