महाराष्ट्र में कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, रात 8:30 बजे CM ठाकरे कर सकते हैं बड़ा ऐलान

देशभर में कोरोना महामारी एक बार फिर से अपने पूराने वाले रूप में सामने आ रही है। देश के कई बड़े राज्यों में कोरोना अपना एक बार फिर कहर ढ़ाता दिखाई दे रहा है। ऐसे में राज्य सरकारें अपने-अपने सतर्क मोड पर आ चुकी हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र भी कोरोना से बचाव के लिए राज्य में काफी बदलाव करने में लगा हुआ है। आपक बता दें कि महाराष्ट्र एक बार फिर कोरोना की चपेट में बुरी तरह से आता जा रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए राज्यभर में सभी को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। यहां स्कूलों से लेकर होटल, रेस्ट्रां और सभी धर्मिक स्थलों पर ताला लगाया जा चुका है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे अपनी जनता को संबोधित करेंगे। आज रात 8.30 बजे उनका जनसंबोधन होगा। वहीं उनके इस ऐलान के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शाद वह इस संबोधन के दौरान राज्य में दोबारा लॉकडाउन लगाने की बात कर सकते हैं। जिसके बाद से राज्य में रह रहे सभी लोगों के बीच गफलत का महौल बनता दिखाई दे रहा है। यदि बात करें महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की तो यहां बीते दिन करीब 43,000 से ज्यादा मामले सामने आए जो काफी डराने वाला आंकड़ा है। इस खतरनाक आंकड़ों के बाद पुणे में सख्ती बढ़ा दी गई है।

LIVE TV