“महात्मा गाँधी थे अय्याश प्रवृत्ति के”- अशोक पाण्डेय प्रवक्ता हिन्दुमाहसभा  

रिपोर्ट – अर्जुन वार्ष्णेय

अलीगढ़: शहर में नौरंगाबाद स्थित बीदास कंपाउंड में बने हिंदू महासभा के आजाद भवन कार्यालय पर नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाया गया | इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर हवन-यज्ञ का आयोजन किया |

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे में कहा कि नाथूराम गोडसे एक क्रांतिकारी थे | उन्होंने अपना पूरा जीवन इस देश को बचाने के लिए और इस देश की अस्मिता और अखंडता को बचाने के लिए बलिदान दिया है |

आज लोग उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं | नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा के लिए गांधी का वध किया था | उन्होंने कोई हत्या नहीं की थी |

वो गुफा जिसमें PM मोदी ने किया ध्यान, वहां आप भी कर सकते हैं बुकिंग, देखें इस तरह से करें बुक !…

वहीं महात्मा गांधी पर कहा कि हमने कई पुस्तकें उनके बारे में पढ़ी हैं | कहीं भी महात्मा गांधी राष्ट्र के प्रति समर्पित नहीं दिखे |

वह एक अय्याश प्रवृत्ति के व्यक्ति थे | महिलाओं के साथ निर्वस्त्र होकर सोया करते थे | महात्मा गांधी ऐसे व्यक्ति थे जो कि अपनी सगी भतीजी के साथ अवैध संबंध बनाया करते थे |

इस तरह का प्रयोग करने वाला व्यक्ति कभी भी महापुरुष नहीं हो सकता है और ना ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक फर्जी राष्ट्रपति थे | भारत में पैदा होने वाला व्यक्ति भारत का बेटा तो हो सकता है भारत का पिता नहीं हो सकता।

 

LIVE TV