मनमोहन सिंह ने तोड़ा मौन, मोदी सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी

मनमोहन सिंहदिल्‍ली। लम्‍बे अरसे बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्‍यसभा में अपना मौन तोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश रिऑर्गनाइजेशन बिल पर मोदी सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि केंद्र आंध्र प्रदेश के स्पेशल पैकेज जारी करे। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान बीजेपी और कांग्रेस में तीखी बहस भी हुई।

मनमोहन सिंह ने की आंध्र प्रदेश पर स्‍पेशल पैकेज की मांग

सिंह ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मोदी सरकार की ओर से दो साल पहले किए गए वादे पूरे किए जाएं। कांग्रेस सदस्य के वी पी रामचंद्र राव के ‘आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक’ को उच्च सदन ने लोकसभा अध्यक्ष के पास उसके भविष्य पर फैसला करने के लिए भेज दिया। टीडीपी सदस्य कई दिनों से संसद और उसके बाहर इस मांग को उठा रहे हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मसले पर जनता के साथ विश्वासघात करने का पीएम मोदी पर लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मोदी जी, आपके लिए एक याद दिलाने वाली बात है।

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का फैसला इस देश की संसद ने साल 2014 में किया था। आज आंध्र प्रदेश की पांच करोड़ जनता बीजेपी-टीडीपी को विश्वासघात करते हुए देख रही है।

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दोहरा मानदंड अपना रही है और अवसरवाद पर उतर आई है।

उन्होंने इस मुद्दे पर लोकसभा में कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली के उस भाषण की याद दिलाई जिसमें उन्होंने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने का विरोध किया था। नायडू ने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए जितना मोदी सरकार ने किया, उतना किसी ने नहीं किया।

LIVE TV