मध्य प्रदेश : रेत की ट्रॉली छुड़वाने पहुंचे भाजपा नेता को कंपनी गार्ड ने मारी गोली, हुई मौत

मध्य प्रदेश में रेत खनन विवाद को लेकर भिंड के एक बीजेपी नेता को गोली मार दी गयी। रेत के परिवहन को लेकर पावरमेक कंपनी और रेत कारोबारियों के बीच में गुरुवार को विवाद हुआ था।

इस मामले में बात इतनी अधिक बिगड़ गयी कि कंपनी के गार्ड ने रेत कारोबारी और भाजपा के पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष रॉकी गुर्जर को गोली मार दी। इसमें भाजपा नेता की मौत हो गयी। इस मामले में एक अन्य घायल है। भिंड एसपी ने इसकी जानकारी दी। भिंड पुलिस ने बताया कि लोगों के नाम पर जीरो एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद मामले की जांच जारी है।

LIVE TV