भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए भाजपा ने चला एक और बड़ा दांव, धूल फांकेंगे मलाई खाने वाले

भ्रष्टाचार के खिलाफकुमारघाट| भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने एक और बड़ा दांव चला है। इसके साथ ही पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने यह भी दावा किया कि अब मलाई खाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें शाह ने रविवार को त्रिपुरा के लोगों का आह्वान किया कि वे 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सत्ता में लाएं। राज्य को सभी क्षेत्रों में पिछड़ा बताते हुए शाह ने कहा कि विकास का केवल मोदी माडल ही राज्य का विकास कर सकता है और भ्रष्टाचार का खात्मा कर सकता है।

उत्तरी त्रिपुरा के इस शहर में एक जनसभा में शाह ने कहा, “वाम मोर्चे के 24 साल के शासनकाल में त्रिपुरा हर मोर्चे पर पिछड़ गया है। अगर अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो (प्रधानमंत्री) मोदी माडल ही राज्य में विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार का खात्मा कर सकेगा।”

शाह ने कहा, “त्रिपुरा में विकास की दर शून्य है। वाममोर्चा सरकार ने कुछ नहीं किया। केंद्र से मिला धन हड़प लिया गया। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता इसे खा गए।”

शाह ने 19 मिनट तक हिंदी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं और सभी आदिवासी गांवों एवं दूरदराज के गांवों में लोगों को पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में सत्ता में आने पर भाजपा सबसे पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ दिलाएगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि त्रिपुरा में 25 फीसदी शिक्षित आबादी बेरोजगार है। महिलाओं के खिलाफ अपराध सर्वाधिक है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री माणिक सरकार निष्क्रिय बने हुए हैं।

शाह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति बनाने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

LIVE TV