भारी उतार-चढ़ाव: 50 हजार पॉइंट छूकर लौटा सेंसेक्स, अगर बजट अच्छा रहा तो शेयर मार्केट 5% और बढ़ सकता है

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गुरुवार को 50 हजार के आंकड़े को छूकर लौट आया और 49,624 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की आगे की चाल कैसी रहेगी, यह बजट पर निर्भर है। विशेषज्ञों को बजट से पॉजिटिव उम्मीदें हैं.
अगर बजट के बाद बाजार का रुख पॉजिटिव रहा तो यह मौजूदा स्तर से 5% से 8% तक बढ़ सकता है। यानी सेंसेक्स 53 हजार तक जा सकता है, लेकिन असर पर निगेटिव रहा तो इसमें 5% तक की गिरावट भी आ सकती है।

पिछले साल कोरोना के कारण लॉकडाउन की घोषणा के बाद 24 मार्च को सेंसेक्स 25,638 तक फिसल गया था। उसके बाद सिर्फ दस महीने में इसने 50,000 का स्तर पार किया है।

बाजार शुरुआती बढ़त के बाद फिसला

सेंसेक्स कल की क्लोजिंग से 167.36 अंक नीचे 49,624.76 पर बंद हुआ है। हालांकि, इंडेक्स ने ऑलटाइम हाई 50,184 को भी छुआ। BSE पर 3,188 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,126 शेयर बढ़त और 1,896 नीचे बंद हुए। यानी 59% शेयरों में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 197.08 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो सुबह पहली बार 199 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था।

शुरुआती बढ़त की वजह

  • अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन बने हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि जल्द ही नए राहत पैकेज को मंजूरी मिलेगी।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का निवेश लगातार जारी है। NSDL के मुताबिक जनवरी में अब तक 20,236 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।
  • कोरोना महामारी के खिलाफ मजबूत लड़ाई। देश में वैक्सीनेशन को लेकर लगातार पॉजिटिव अपडेट आ रहे हैं।
  • मजबूत घरेलू संकेतों का भी असर है। बिजली खपत, मैन्युफैक्चरिंग PMI डेटा, GDP में रिकवरी सहित अन्य पॉजिटिव आंकड़ों का असर है।
LIVE TV