भारत से आई कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर, जल्द उपलब्ध हो सकती है वैक्सीन

नई दिल्ली. कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है। पूरे विश्व के डॉक्टर्स और साइंटिस्ट इस महामारी की दवा और वैक्सीन बनाने में पूरी तत्परता से जुटे हैं। आपको बता दें, भारत में भी इस महामारी की वैक्सीन बनाने की रिसर्च का काम ज़ोरों पर चल रहा है। रूस, अमेरिका आस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में इस वैक्सीन को लेकर रिसर्च लगातार जारी है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट, जाइडस कैडिला और भारत बायोटेक जैसी कंपनियां वैक्सीन पर लगातार काम कर रही हैं।

इस बीच भारत से कोरोना वायरस की  वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय कंपनी भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ ह्यूमन ट्रायल के लास्ट स्टेज में पहुंच चुकी है। इस  वैक्सीन का बुधवार(19 अगस्त 2020)  को तीसरा औऱ आखिरी ह्यूमन ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इस ट्रायल के सफल होने की सभी प्रर्थना कर रहे हैं। इस ट्रायल में सफल होने के कुछ समय बाद यह वैक्सीन आम जनता तक पहुंचेगी। भारत बायोटेक ने आईसीएमआर और एनआईवी के साथ मिलकर कोवैक्सिन को विकसित किया है।

LIVE TV