भारत में हैरान करने वाली थी कोरोना की दूसरी लहर, जताई गई यह आशंका

भारत में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट को-आर्डिनेटर रेनाटा डेजालिएन ने कहा कि इसकी रफ्तार हैरान करने वाली थी। इसको देखते हुए महामारी की तीसरी लहर को लेकर सरकार को अपनी पुख्ता तैयारी रखनी होगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस संकट के दौरान भारत के साथ खड़ा है औऱ हर संभव मदद भी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महामारी की पहले लहर के दौरान मामलों को तेजी से बढ़ने में 6-7 माह का समय लगा था। इस दौरान तैयारी का समय भी मिल गया था। लेकिन दूसरी लहर के दौरान मामले तेजी से बढ़े। भारत समेत पूरे विश्व ने इस महामारी को पहली बार झेला है। पहली लहर के बाद लगता था कि हालात बेहतर हो जाएंगे लेकिन दूसरी लहर और भयावाह थी। पहली औऱ दूसरी लहर की बात हो तो दोनों में संक्रमण की रफ्तार में भी काफी अंतर था।\

इसी के साथ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत में हालात पहले की अपेक्षा काफी बेहतर है इसी के साथ विशाल जनसंख्या के बाद भी मामलों में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि कोरोना से जो मौते हुए वह चिंता का विषय हैं।

LIVE TV