भारत में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 70,421 लोग हुई संक्रमति

भारत में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। बात पिछले 24 घंटे की करे तो देश में कोरोना के 70,421 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,10,410 हो गई है। वहीं इन 24 घंटों में 3,921 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,74,305 हो गई है। वहीं, 1,19,501 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में आज 72 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.72% है। जो लगातार 21 दिनों से 10% से कम है। वहीं, पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.43% हो गया है।

उधर, राजधानी दिल्ली में आज से फिर सैलून की दुकानें खुल गई है। चाणक्यपुरी में एक सैलून के मालिक ने बताया, सैलून खुलने से बहुत खुशी हो रही है। लॉकडाउन में बहुत परेशानी हो रही थी क्योंकि कमाई नहीं हो रही थी, अब सैलून खुल गया है तो कमाई भी बढ़ेगी। वहीं, चेन्नई में आज से शराब की दुकानें खुल गई हैं। लोग शराब खरीदने के लिए दुकान के बाहर लाइन में खड़े दिखे। शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।

LIVE TV