भारत के बिगड़े हालात देख एक बार फिर सामने आईं ग्रेटा थनबर्ग, अंतराष्ट्रीय स्तर पर मांगी मदद

दुनियाभर में अभी भी कोरोना महामारी का कहर थमा नहीं है। इसी कड़ी में भारत के हालात दिन पर दिन बद से बत्तर होते जा रहे हैं। वहीं दुनिया की हमेशा मदद के लिए तैयार रहने वाले भारत को आज वैश्विक मदद की जरूरत है। ऐसे में अमेरिकी समाजकर्ता ग्रेटा थनबर्ग एक बार फिर भारत के लिए मदद की गुहारर लगाने के लिए सामने आईं हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले भारत में चल रहे किसान अंदोलन के लिए भी ग्रेटा सरकार से उन्हें न्याय दिलाने की अपील कर चुकी हैं। इसी के साथ दोबारा ग्रेटा थनबर्ग भारत की कोरोना महामारी से लड़ाई में मदद करने के लिए वैश्विक मदद की गुहार लगा रही हैं।

भारत की चिंताजनक स्थित को ध्यान में रखते हुए ग्रेटा थनबर्ग ने एक ट्वीट साझा किया। अपने इस ट्वीट में ग्रेटा ने लिखा कि, “भारत में जो हालात हैं, वह दिल झकझोरने वाले हैं। दुनियाभर के देशों को आगे बढ़कर कोरोना वायरस की महालहर का सामना कर रहे भारत की मदद करनी चाहिए।” जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में हर दिन तीन लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, जिसे लेकर थनबर्ग ने अपने ट्वीट के साथ ही भारत के मौजूदा स्वास्थ्य संकट के बारे में एक समाचार चैनल की रिपोर्ट भी साझा की। 

LIVE TV