भारत के निशाने पर अब चीन, अरुणाचल बॉर्डर पर ये तीन फाइटर प्लेन खत्म करेंगे बादशाहत

भारत के निशानेउरी में पाकिस्तान को सबक सिखाने के बाद अब भारत के निशाने पर चीन है। इधर, चीन लगातार हेकड़ी दिखा रहा है। उसने बह्मपुत्र का पानी रोक लिया है। यह पानी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लिए जरूरी है। चीन अपनी सेना को भी पूर्वी भारत के पास मजबूत कर रहा है। एक के बाद तमाम मिसाइलें लगाई जा चुकी हैं। लेकिन पाकिस्तान के सर्जिकल स्ट्राइक से उत्साहित भारत ने अब चीन को भी सख्‍त संदेश देने का फैसला कर लिया है। तीन बेहद अहम विमान अब चीन की तरफ रुख करने के लिए तैयार हैं।

भारत के निशाने को मजबूत करेंगे ये विमान

वायुसेना की पूर्वी एयर कमांड के प्रमुख हरि कुमार ने बताया है कि आर्मी अब चीन से सटी अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर नजर रखे हुए है। भारत के इस पूर्वी क्षेत्र में विकास की रफ्तार सुस्त है, इसलिए आर्मी यहां अपनी क्षमताएं बढ़ाना चाहती है।

कुमार ने बताया कि पूर्वी सीमा पर हम किसी को दुश्‍मन नहीं मान रहे, लेकिन मिग 27 और हॉक स्क्वाड्रन से हमारी क्षमता बढ़ेगी। हाल में हुई राफेल डील से भी पूर्वी सीमा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के सात एडवांस लैंडिंग ग्राउंड में से पांच शुरू हो चुके हैं। इस साल के अंत तक शेष दो ग्राउंड भी सुचारू हो जाएंगे। इसके बाद से सेना अपनी ताकत को तेजी से बढ़ा सकेगी।

पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्‍तों पर कुमार ने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी थी। पाक हमारी सेना के सामने बिल्कुल नहीं टिक पाएगा। लेकिन बदला लेने के लिए गैर परंपरागत तरीकों से लड़ाई जारी रखेगा।’ उन्होंने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन कोई हमारी आर्मी के जवानों को मारे तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

LIVE TV