भारत की सरजमीं पर उतरते ही पाकिस्तान में राफेल न मचाया यह कोहराम

भारत की सरजमीं पर लड़ाकू विमान राफेल के लैंड करने के साथ ही न सिर्फ भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ी बल्कि अंबाला से लेकर इस्लामाबाद तक इसकी गूंज सुनाई दी। यहां तक कि पाकिस्तान में इसके बारे में जानने के लिए होड़ सी मच गयी। गूगल सर्च में यह ट्रेंड करने लगा। पाकिस्तान में कोई राफेल की कीमत जानने के लिए तो कोई इससे अच्छा फाइटर जेट जानने के लिए गूगल से अपनी जानकारी बढ़ाने में लग गया।

गौरतलब है कि जैसे ही 5 राफेल विमान सुखोई विमानों की निगहबानी में जोरदार गर्जना के साथ भारत की सरजमी पर उतरे तो पूरी दुनिया की निगाहें अंबाला एयरबेस पर टिक गयीं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद ही ट्वीट कर बताया कि बर्ड्स सुरक्षित लैंड कर गये हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

आपको बता दें भारत ने वायुसेना के लिए 36 राफेल विमान खरीदने के लिए 4 साल पहले फ्रांस के साथ करार किया गया था। यह करार 59 हजार करोड़ रुपये का किया गया था। राफेल का सौदा होने के साथ ही यह चर्चाओं का केंद्र रहा था। वहीं जब राफेल भारत की जमीन पर पहुंचा तो सभी की उत्सुकता और भी बढ़ गयी।

LIVE TV