भारत की इस बेटी ने विदेश में कायम किया योग का जलवा, जानिए कौन है ये

भारत ने योग का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाया है। अब इसे बेटियां आगे बढ़ा रही हैं। दुनिया को वो योग की उपयोगिता से रूबरू करा रही हैं। ऐसी ही हरियाणा की एक बेटी पोलैंड में योग सीखा रही हैं।

झज्जर जिले के खानपुर खुर्द गांव की लाडली कीर्ति गहलावत पोलैंड के भारतीय दूतावास में कार्य करते हुए वहां के लोगों को योग सिखा रही है। उन्हें योग की शिक्षा अपनी मां से विरासत में मिली।

कीर्ति गहलावत
वह कई देशों में योग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर 10 गोल्ड व पांच रजत पदक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है। वह पिछले दो साल से वह पोलैंड में योगा एंबेसडर के रूप में कार्यरत हैं।

खानपुर खुर्द गांव के सरपंच उदय सिंह गहलावत की भतीजी कीर्ति गहलावत बीएससी, बीएड, व योग में एमएससी की शिक्षा हासिल कर चुकी हैं। उनकी मां शीला देवी चंडीगढ़ सचिवालय में कार्यरत है और वे हिंदी उर्दू साहित्य की अध्यक्ष हैं।

प्रधानमंत्री की डिनर पार्टी में इस खास शख्स के पहुँचते ही खिल उठा PM मोदी का चेहरा

शीला देवी भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। उनकी माता ने कीर्ति और उनके छोटे भाई आशीष गहलावत को भी योग सिखाया है। आशीष भी कतर की इंडियन एंबेसी में कार्यरत हैं। जबकि पिता राजबीर गहलावत नेवी से सेवानिवृत्त होकर हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर चंडीगढ़ में कार्यरत हैं।

पांचवीं कक्षा में जीता था पहला पदक 
कीर्ति गहलावत ने पांचवीं कक्षा में चंडीगढ़ में पहला स्वर्ण पदक जीता था। छठी कक्षा में दूसरा और सातवीं कक्षा में हासिल किया। इसके बाद पुर्तगाल में आयोजित योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके बाद दिल्ली में आयोजित एशियन गेम में भी सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। कीर्ति का परिवार काफी समय से चंडीगढ़ में रहता है।

LIVE TV