भारत का एकमात्र ऐसा म्यूजियम जहां आज की याद किया जाता है इतिहास

जैसे हमारा देश धर्म प्रधान देश है वैसे ही यह देश ऐतिहासिक खजानों का भी धनी है। इस देश में इतिहास से जुड़े खजानों की कोई कमी है। यहां के हर दूसरे कोने में आपको इतिहास को दर्शाने वाली इमारतें मिल ही जाएंगी। यह इमारतें सिर्फ इमारतें या ईंटें पत्थर की विसात नहीं है यह अपने आप में ही बहुत कुछ कह देती हैं। आज हम आपको तमिलनाडु की थरंगमबाड़ी ऐतिहासिक इमारत के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत का नागपट्टिनम जिले में स्थित एक खूबसूरत ऐतिहासिक स्थान है जिसे हम और आप सभी लोग थरंगमबाड़ी नाम से जाना जाता है।

यह शहर ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां पर कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। इस कारण ही इस नगर को ट्रांक्यूबर या अलापूर के नाम से जाना जाता है। यह इस राज्य के खूबसूरत पर्यटन में गिना जाता है। यह एक तटीय जगह है। जहां पर 1620 में पहली बार डेनिश टैडिंग पोस्ट स्थापित की गई थी। सन 1845 में यहां पर डेनिश सरकार ने अपनी कॉलोनी स्थापित की थी। बाद में इसको ईस्ट इंडिय़ा का बेच दिया गया था। यह वहीं समय जब यहां पर कई सारी संरचनाओं का निर्माण किया गया ।

डेनिश किला

थंरगमबाड़ी का मुख्य आकर्षण समुद्र किनारे बनाया गया डेनिश फोर्ट है। इस किले का निर्माण 1620 में किया गया था। यह वो समय था जिस दौरान भारत के कई अन्य हिस्सों में किलों का निर्माण कार्य चल रहा था। इस किले को डान्सबोर्ग फोर्ट के नाम से भी जाना जाना जाता है। जानकारी के अनुसार यह किला अबतक का बनाया दूसरा सबसे बड़ा डेनिश फोर्ट है। सबसे बड़ा डेनिश किला डेनमार्क में स्थित है, जिसे कोनबोर्ग कहा जाता है। यहा एक अद्भुत किला है, जिसे आकर्षक वास्तुकला के साथ बनाया गया था। समुद्र के किनारे होने के कारण यह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। किले के चारो ओर सुरक्षा दीवारों का भी निर्माण किया गया था। इस किले में सेनावास, गोदाम, किचन और जेल भी बनाए गए थे। आज भी यह किला उस दौर की याद ताजा करता है।

ट्रांक्यूबर म्यूजियम

इस किले के अंदर एक बहुत ही शानदार म्यूजियम भी स्थित है। जिसे ट्रांक्यूबर म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। इस म्यूजियम में उस शासनकाल में कई तरह की चीजें रखी हुई हैं। यहां पर औपनिवेशिक काल और डेनिश व्यवस्थापन से जुड़ी कई खास चीजें रखी गई हैं। इस इतिहास को समझने के लिए आपको यह देखना ही चाहिए इससे आपको इस स्थान के साथ-साथ कई और पहलुओं पर जानने को मिलेगा।

LIVE TV