
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाते समय लापता हो गया है। इस विमान में चालक दल के छह सदस्यों समेत 29 कर्मी सवार थे।
विमान दोबारा ईंधन भरे बिना चार घंटे तक उड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार भारतीय वायु सेना, नौसेना और तटरक्षकों ने व्यापक खोज अभियान शुरू कर दिया है।
यह एक कोरियर उड़ान थी, जो वायुसेना कर्मियों को लेकर जा रही थी। इसे सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर पहुंचना था। पर नही पहुंचा।
एक पी8 आई विमान और एक डोनियर विमान को खोज एवं बचाव अभियान में लगाया गया है और उनकी मदद के लिए चार पोतों को लगाया गया है।
खोज और बचाव अभियान के लिए और अधिक सैन्य मदद भेजी जा रही है। बताया जा रहा है कि विमान पिछले दो घंटे से लापता है।
विमान की तलाशी के लिए बंगाल की खाड़ी में अभियान चलाया गया है। तलाशी अभियान में शामिल होने के लिए नौसेना के चार पोतों को भेजा गया है।