बचाओ मोदी सरकार! इन छह मुस्लिम देशों में बिक रहीं भारतीय महिलाएं

भारतीय महिलाएंहैदराबाद| आंध्र प्रदेश सरकार में प्रवासी भारतीयों से जुड़े मामलों के मंत्री पी. रघुनाथ रेड्डी ने दावा किया है कि अरब देशों में घरेलू काम करने वाली भारतीय महिलाएं ज्यादती का शिकार हैं| उन्होनें इस मामले में केंद्र सरकार से पहल करने की अपील की है|

रेड्डी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि इन महिलाओं को वापस लाने के लिए ज़रूरी कदम उठाये जाने चाहिए| पत्र में रघुनाथ ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की महिलाएं अरब देशों में फुटकर दुकान के सामान की तरह बेची जा रहीं है।

भारतीय महिलाएं सह रहीं जुल्म

उन्होंने कहा कि, ‘अपने मालिक की ज्यादती से तंग ये महिलाएं भारत वापस आने की कोशिश कर रही है लेकिन पैसे के अभाव और वीजा की अवधि ख़त्म हो जाने के चलते ऐसा नहीं कर पा रही हैं’|

रेड्डी के अनुसार, सऊदी अरब में भारतीय महिलाएं (प्रमुख रूप से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की महिलाएं) चार लाख रुपये में, जबकि बहरीन और यूएई-कुवैत में एक-एक लाख रुपये तक में बेची जा रही है।

उन्होंने मांग की है, ‘ऐसी महिलाओं को जरूरी वीजा कागजात देकर और मुफ्त यात्रा की सुविधा देते हुए जल्द घर वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों को इस मामले में दखल देकर खाने, कपड़े और रहने के लिए जरूरी मदद करने संबंधी निर्देश दिए जाने चाहिए’।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, यूएई और ओमान में लगभग 60 लाख भारतीय प्रवासी रह रहे हैं। इनमें औरतें भी शामिल हैं|

LIVE TV