वरुण के लिए हुई नारेबाजी, वरिष्ठ नेताओं ने साधी चुप्पी

भारतीय जनता पार्टी इलाहाबाद| शहर में रविवार से भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है| तमाम कयासों के बाद भी बीजेपी ने यूपी चुनाव में सीएम कैंडिडेट के बारे में अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं| लेकिन शनिवार को बैठक में शामिल होने के लिए आये वरुण गाँधी का जिस तरह से भारी भीड़ ने स्वागत किया, इससे एक नयी बहस ने जन्म ले लिया है|

भारतीय जनता पार्टी नहीं ले पा रही फैसला

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रमुख चेहरा कौन होगा, इसके लिए चर्चाओं का बाज़ार काफी गर्म है| इस रेस में वरुण गांधी, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ के नाम प्रमुख है।

जब वरुण कार्यकारिणी की बैठक में अपने काफिले के साथ पहुंचे तो उनके समर्थन में जनता ने खूब नारे लगाए| इस नारेबाजी के दौरान होटल में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अरुण जेटली भी मौजूद थे।

उधर, सीएम कैंडिडेट के मुद्दे पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में शामिल होने आए सभी वरिष्ठ नेता चुप्पी साधे नज़र आये| आलम यह था कि कोई भी नेता कुछ भी बताने को तैयार ही नहीं था|

हालाँकि, अपनी प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सीएम प्रत्याशी के मुद्दे पर इतना ज़रूर कहा कि, ‘सीएम प्रत्याशी कार्यकारिणी की बैठक में तय नहीं होते। इस पर पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में ही कोई निर्णय लिया जाएगा’।

इससे पहले इलाहाबाद में लगे होर्डिंग और पोस्टर में भी वरुण गांधी छाये हुए थे| इनमें उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रमुखता दी गयी थी|

 

LIVE TV