पीएम मोदी के लिए आफत बन गए उन्हीं के सबसे खास मंत्री, किसानों के साथ खेल दिया बड़ा गेम

भाजपा सरकारनई दिल्ली। भाजपा सरकार द्वारा ही शुरू की गई एक स्कीम अब उसी के गले की फांस बनती नजर आ रही है। भाजपा नेता उस स्कीम से इस कदर चिढ़ गए हैं कि मीडिया के सामने बोलने से पहले उन्हें यह भी नहीं ध्यान रहा कि उसकी शुरूआत करने वाले भी वही हैं। दरअसल भाजपा सरकार द्वारा किसानों की कर्जमाफी अब उसी के लिए आफत बन गई है। लगातार प्रत्येक भाजपा शासित राज्य में किसानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू यहां तक कह बैठे कि कर्जमाफी अब फैशन बन चुकी है।

नायडू ने कहा कि किसानों का कर्जमाफ कर देने से ही सारी समस्याओं का अंत नहीं हो जाता। दरअसल लगातार कुछ राज्यों में किसानों द्वारा कर्ज माफ कराए जाने को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री का यह बयान आया है।

खबरों के अनुसार केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने गुरुवार को कहा कि कर्जमाफी जैसा फैसला बेहद विषम परिस्थितियों में ही किया जाता है लेकिन अब तो यह एक फैशन की तरह बन गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब पहले ही कर्जमाफी की घोषणा कर चुके हैं। वहीं कर्नाटक ने भी प्रत्येक किसान का 50 हजार रुपए माफ करने की घोषणा की है।

वहीं नायडू ने अपने इस बयान पर बवाल बढ़ता देख तुरंत ही सफाई देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसमें मुख्य मुद्दा किसानों की समस्याएं थीं और उनका बयान भी उसी संदर्भ में है।

LIVE TV