यूपी में खिलने को तैयार कमल, चप्पा-चप्पा दे रहा गवाही, पूर्ण बहुमत से वापसी करेगी भाजपा

भाजपा की जीत तयलखनऊ। यूपी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा की जीत तय होने का दम भरते हुए कहा कि चप्पे-चप्पे पर जाकर फीडबैक ल‌िया गया है। उसके आधार पर कह सकते हैं क‌ि अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। शाह ने कहा, कॉलेज के छात्र, महिला, मजदूर, पिछड़े, दलित और गरीब सबकी आकांक्षा को जानने की कोशिश की। इसके ल‌िए 10 करोड़ लोगों से संपर्क किया गया। उनका दावा है कि जिस तरह से केंद्र में सरकार बनाने के लिए सबसे ज्यादा साथ यूपी से मिला, वैसे ही प्रदेश में भी जीत का परचम लहराने में उन्हें साथ दिया जाएगा।

भाजपा की जीत तय

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा, व‌िकास में प्रदेश बहुत पीछे चला गया। हम 300 से ऊपर सीटें पाकर जीत दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा क‌ि यूपी को सुशासन की बेहद जरूरत है।

कार्यक्रम में अम‌ित शाह ने कहा कि जल्द ही ये तय हो जाएगा क‌ि जनता पांच साल के लिए किसको प्रदेश की बागडोर देने वाली है।

अमित शाह ने कहा, हम यूपी को प्रगत‌ि की ओर ले जाना चाहते हैं। हमने कभी जात‌ि की राजनीत‌ि नहीं की। कालेधन के खिलाफ अभियान चलाया।

उन्होंने कहा, आजादी के बाद पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 80 में से 73 यूपी में न मिलती तो केंद्र में भाजपा की सरकार न बनती।

उन्होंने कहा ‌क‌ि मेनीफेस्टो को 9 भागों में बांटा है और इसमें क‌िसानों का खास खयाल रखा है। इस घोषणापत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम द‌िया गया है।

इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश से अखिलेश सरकार की काट के लिए भी जबरदस्त प्लानिंग कर ली है। इसके तहत भाजपा ने बिना भेदभाव के सभी को लैपटॉप देने की बात कही हैं।

उनका कहना है कि प्रदेश को अभी तरक्की की ओर और डिजिटल बनाने की बहुत जरूरत है। इसके तहत ऐसे ही और भी बहुत से प्लान बनाए जा रहे हैं। लेकिन मुख्य तौर पर भाजपा की ओर से जो घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है उसमें किसानों को मुख्य रूप से अहमियत दी गयी है।

भाजपा के इस बार के वादों पर डालते हैं एक नजर   

क‌िसानों का कर्ज माफ होगा और उनसे ब्याज नहीं ल‌िया जाएगा।
क‌िसानों का फसली ऋण शत-प्रत‌िशत माफ होगा।
भूम‌िहीन मजदूरों को 2 लाख का बीमा।
बुंदेलखंड को व‌िशेष प्राथम‌िकता।
डेढ़ लाख पुलिस के खाली पद भरे जाएंगे।
हर व्यक्त‌ि की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर भरी जाएगी।
यांत्रिक कत्लखाने तत्काल बंद होंगे।
हर ज‌िले में एंटी भूमाफ‌िया टास्क फोर्स।
खनन माफ‌ियाओं के ल‌िए भी टास्क फोर्स।
सभी कॉलेजों में मुफ्त वाई-फाई।

LIVE TV