ब्रोकली के इतने फायदे शायद ही आपको पता हो

ब्रोकली को अलग अलग जगहों पर अलग अलग नामों से जाना जाता है। यह एक ऐसी सब्जी है जो दिखने में तो खूबसूरत होती ही है साथ इसके फायदे भी बहुत कमाल के होते हैं। ब्रोकली एक अकेली ऐसी सब्जी है जिसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेट  और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। अगर आप हफ्ते में सिर्फ दो बार भी ब्रोकली का सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ब्रोकली में मौजूद मिनरल्स इंसुलिन से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य करता है। सिर्फ यही नहीं इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्‍सीडेंट भी पाया जाता है, जो बीमारियों के साथ ही कई तरह के संक्रमण से भी बचाता है।

ब्रोकली

आंतों के लिए ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली जैसी हरी सब्जी आंतों की सफाई करने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह हमारी आंतों को स्वस्थ रखने के साथ ही हमें आंतों के कैंसर से भी बचाती है। इसमें एंटी ऑक्‍सीडेंट्स होते हैं। एंटी ऑक्‍सीडेंट्स के काफी लाभ होते हैं। ये हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। चूहों पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि जिन्हें इन्डोल 3 कार्बिनोल (आई3सी) युक्त आहार दिया गया, उनमें आंत में सूजन या आंतों के कैंसर से बचाव हुआ। गोभी और ब्रोकली में भी आई3सी पाया जाता है, जो एक एक्रियल हाइडोकार्बन रिसेप्टर (एएचआर) नाम के प्रोटीन को सक्रिय करता है, जिससे आंतों के कैंसर से बचाव होता है।

गठिया रोग से बचाव

जिन लोगों को गठिया हो, उन्हें ब्रोकली खिलाने से उनकी सेहत को फायदा पहुंच सकता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि ब्रोकली में मौजूद एक यौगिक तत्व गठिया को बढ़ने से रोकने में कारगार हो सकता है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि सल्फोराफेन हड्डियों में होने वाली गठिया रोग के लिए जिम्मेदार जोड़ों में उपास्थियों की क्षति को कम कर सकता है।

गर्भवती के लिए भी है फायदेमंद

ब्रोकोली को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करने से गर्भवती महिलाओं को मदद मिलती है। यह फोलेट का एक अच्छा स्रोत है जो भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी दोषों को रोकने में मदद करती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बहुत ज्‍यादा होता है, ब्रोकली इस खतरे को भी कम करती है।

मजबूत करें इम्यूनिटी सिस्टम

ब्रोकली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन सी शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने और इन्फेक्शन से लड़ने का काम करता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व भी मौजूद होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स निकाल बाहर करते हैं और सर्दी-जुकाम से प्रतिरक्षा प्रदान करते हैं। सिर्फ यही नहीं इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

कैंसर का खतरा कम

ब्रोकली कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है। ब्रोकली में फिटाकेमिकल्‍स अधिक मात्रा में होते हैं। जब आप इसे चबाते हैं तो ये एंजाइम्‍स आपके सिस्‍टम का हिस्‍सा बन जाते हैं। ये हार्मोन कैंसर से बचाने में काफी मददगार माने जाते हैं। ब्रोकली शरीर में कैंसर कोशिकाओं का निर्माण होने से रोकती है। ब्रोकली में मौजूद तत्‍व शरीर को डिटॉक्‍सीफाई होने में मदद करते हैं। इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे हम बुरे बैक्‍टीरिया से बचे रहते हैं।

डायबिटीज के लिए ब्रोकली

डायबिटीज ऐसा रोग है जो सीधे तौर पर हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है। हालांकि एक बड़ी संख्या ऐसी भी है जिसे ये रोग जेनिटिक फैलता है। लेकिन अगर लाइफस्टाइल में सुरक्षा बरती जाए तो इस रोग को मात दी जा सकती है। लेकिन आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और तनाव भरे जीवने के चलते अधिकतर लोगों का लाइफस्टाल बिगड़ा हुआ है। आॅफिस की भागदौड़ की वजह से लोग बाहर का खाना खाने को मजबूर हैं। लेकिन फास्टफूड डायबिटीज के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदेह है।

 

LIVE TV