ब्रिटेन कि सट्टा कम्पनी ने किया बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 को जीत सकती हैं भारतीय मूल की कमला हैरिस

• गौरव राय

अमेरिका में होने वाला अगला राष्ट्रपति चुनाव 2024 में है, लेकिन अभी से अगले राष्ट्रपति को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। ब्रिटेन की सट्टा कंपनी लैडब्रोक्स का दावा है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अगला राष्ट्रपति चुनाव भी जीत सकती हैं। उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिका के जनता कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहली पसंद है। हैरिस के जीत की संभावना 22 फीसद है। इस मामले में वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी आगे हैं।

लैडब्रोक्स का कहना है कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भारत क् मूल निवासी कमला हैरिस के  जीतने की संभावना 22.2 फीसद है। इसके बाद 20 फीसद जीतने की संभावना 78 वर्षीय बाइडन हैं। जबकि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के जीतने की संभावना 14.3 फीसद है।

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने बाइडन को हराया था

अमेरिका में पिछले में वर्ष तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को बाइडन के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। जबकि 56 वर्षीय हैरिस उप राष्ट्रपति बन गई थीं। वह अमेरिका की पहली उप राष्ट्रपति महिला हैं।

ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले भाषण में वता दिया कि वह वर्ष 2024 का राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ सकते हैं। साथ में अपनी रिपब्लिकन पार्टी को एकजुट करने की अपील करते हुए बाइडन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बाइडन प्रशासन के महज एक माह के कार्यकाल में उनका देश ‘अमेरिका फ‌र्स्ट’ से ‘अमेरिका लास्ट’ बन गया है। ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा में कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के कांफ्रेंस में इसके पर्याप्त संकेत दिए कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दिशा में बढ़ रहे हैं।और चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

LIVE TV