बोले गृहमंत्री- ना आटा चाही, ना डाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही

गृहमंत्री लखनऊ। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, अगर किसी किसी भोजपुरी बोलने वाले से पाकिस्तान और आतंकवाद पर पूछेंगे तो वह कहेगा, ना हमरे के आटा चाही, ना हमरे के डाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही।

लखनऊ में शनिवार को भोजपुरी अध्ययन शोध केंद्र के कार्यक्रम में बोलते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं गृहमंत्री हूं इसलिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान देता हूं।

उन्होंने कहा कि इस समय आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती हैं और हम इसका मुकाबला कर रहे हैं। भोजपुरी देवनागरी से अलग है। हम भोजपुरी का सम्मान करते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भोजपुरी फिल्मों ने भाषा को आगे बढ़ाया है। हमारी सरकार ने मालिनी अवस्थी को भोजपुरी गीतों के लिए पद्मश्री दिया। शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी ने भोजपुरी रिसर्च सेंटर को मूर्त रूप देने के बारे में सोचा, जो काफी सराहनीय है।

LIVE TV