बॉलीवुड सिंगर शाल्मली खोलगडे ने बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, तमाम दिखावों से दूर घर पर ही की शादी
बॉलीवुड के गलियारों में शादी की शहनाईयां बजना शुरू हो गई हैं। एक के बाद एक कई सितारें शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। कुछ दिनों पहले जहां एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल ने शादी की, तो वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शाल्मली खोलगडे (Shalmali Kholgade) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सिंगर शामली ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान शेख (Farhan Sheikh) के साथ शादी कर ली है।

जहां इन दिनों तमाम सेलेब्स की शादियां सुर्खियों में बनी हुई है तो वहीं शामली ने अपने घर पर ही बिना लाइमलाइट में आए बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे ले लिए हैं। जिसके बाद शाल्मली ने सोशल मीडिया पर खुद अपनी शादी की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। शामली और फरहान ने अपने घर पर हिंदू रिती रिवाजों से शादी की है। शामली का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इस कपल को फैंस की ओर से शादी के लिए खूब बधाईयां मिल रहीं हैं। फोटोज में शाल्मली खोलगडे ऑरेंज कलर की सिंपल साड़ी पहने नजर आ रही हैं तो वहीं फरहान शेख (Farhan Sheikh) भी मेंचिंग ऑरेंज कलर के कुर्ते पजामे में दिखाई पड़ रहे हैं।

दोनों ने अपने घर पर परिवार की मौजूदगी में तमाम दिखावों से दूर एक दूसरे से शादी रचा ली है। आपको बता दें कि शाल्मली ने फरहान संग अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। उन्होंने 22 नवंबर 2021 को फरहान के साथ अपने घर पर ही शादी कर ली थी। सूचना के मुताबिक यह कपल 1 दिसंबर 2021 को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा।

शाल्मली ने भारतीय इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी, बंगाली, तेलुगु और तमिल गानों के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। वह दो बार ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ के लिए नॉमिनेट भी हो चुकी हैं।
यह भी पढ़े-ऐक्ट्रेस निकिता दत्ता संग हुआ हादसा, सदमे में बताई आपबीती