त्योहारी मौसम में बेहाल हुआ बाजार, 255 अंक गिरा सेंसेक्स

बेहाल हुआ बाजारमुंबई| देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। त्योहारी मौसम में बेहाल हुआ बाजार बड़ी गिरावट का शिकार हुआ है| बुधवार को सेंसेक्स 254.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,836.51 पर और निफ्टी 76.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,615.25 पर बंद हुआ।

बेहाल हुआ बाजार

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 40.87 अंकों की गिरावट के साथ 28,050.55 पर खुला और 254.91अंकों या 0.91 फीसदी गिरावट के साथ 27,836.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,050.55 के ऊपरी और 27,759.56 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 34 अंकों की गिरावट के साथ 8,657.30 पर खुला और 76.05 अंकों या 0.88 फीसदी गिरावट के साथ 8,615.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,657.30 के ऊपरी और 8,596.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 122.36 अंकों की गिरावट के साथ 13,421.34 पर और स्मॉलकैप 89.85 अंकों की गिरावट के साथ 13,428.98 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से केवल दो सेक्टरों-दूरसंचार (0.83 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.39 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (1.89 फीसदी), धातु (1.37 फीसदी), औद्योगिक (1.35 फीसदी), वित्त (1.29 फीसदी) और आधारभूत वस्तुएं (1.27 फीसदी)।

LIVE TV