बेटी पैदा होने पर विवाहिता को निकाला घर से, थाने में दर्ज करायी शिकायत !

रिपोर्ट – अर्जुन वार्ष्णेय

अलीगढ़: समाज कितना निर्दयी हो चला है ये आपको इस खबर से बेहतर पता चल जायेगा | जनपद में बेटी पैदा होने पर विवाहिता को निकाला घर से | पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ मिलकर की एसएसपी से शिकायत |

1 वर्ष पहले हसायन हाथरस की रहने वाली महिला की शादी क्वारसी थाना क्षेत्र के बोरना गांव में हुई थी | महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग पहले दहेज के लिए मारपीट करते थे और वह हर बार अपने घर से ले जाकर मांगे गए दहेज की मांग पूरी करती रही |

जैसे ही उस महिला की एक बेटी पैदा हो गई तो पीड़िता को घर से निकाल कर भगा दिया गया | महिला का कहना है कि वह यह घटना कई बार अपने परिवार के लोगों को बताती थी और परिवार के लोग जाकर ससुराल पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा आते थे |

 

गंगनहर में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी !

 

लेकिन जब बेटी पैदा होने पर महिला को निकाल दिया गया तो पीड़ित महिला परिजनों के साथ एसपी क्राइम डॉ अरविंद कुमार से मिली | एसपी क्राइम ने तत्काल प्रभाव से थाना अध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं|

बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर प्रदेश और केंद्र की सरकार लोगों को जागरूक कर रही है ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ | इसका असर जमीनी स्तर पर इस तरीके की घटनाएं देखने के बाद कहीं भी नहीं मिल रहा |

 

LIVE TV