बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लागू, सीएम नीतीश ने दी जानकारी

बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसे काबू में लाने के लिए नीतीश सरकार सख्त कदम उठा रही है। इसी बीच सरकार ने ऐलान किया है कि बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इसकी जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है।

Kurukshetra: Trust Crisis Before Bjp And Nitish Kumar In Bihar -  कुरुक्षेत्र: बिहार में नीतीश कुमार और भाजपा दोनों के सामने विश्वास का संकट  - Amar Ujala Hindi News Live

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।

LIVE TV