बिग बॉस 14 को लेकर आई बड़ी अपडेट, 14 सेलेब्स का हिस्सा होंगी बहुचर्चित…

टीवी के बहुचर्चित रियालिटी शो बिग बॉस का अगला सीजन अक्टूबर में शुरु हो सकता है। इस बार इस पॉपुलर शो में 14 सैलेब्स जबकि 3 कॉमनर्स हिस्सा लेंगे। वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शो में इस बार राधे मां भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक चैनल, मेकर्स या खुद राधे मां की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन जानकारी मिली है कि अगले सीजन यानी बिग बॉस 14 के लिए उन्हें अप्रोच किया जा रहा है।

आपको बता दें कि सुखविंदर कौर के तौर पर मशहूर राधे मां को पिछले सीजन के लिए भी अप्रोच किया गया था। लेकिन उस दौरान उन्होंने शो में एंट्री नहीं ली थी। जिसके बाद एक बार फिर उन्हें इस सीजन के लिए अप्रोच किया जा रहा है। कंटेस्टेंट के साथ ही शो के ऑनएयर होने को लेकर भी खबरें आ रही थीं कि यह सितंबर के महीने में ही टेलीकास्ट हो सकता है। लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल इन सभी चीजों के बीच शो के कंटेस्टेंट को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

ज्ञात हो कि गुरदासपुर जिले में जन्म लेनी वाली राधे मां कम उम्र में ही भक्ति की राह पर निकल पड़ीं थी। वह अक्सर कांट्रोवर्सी का हिस्सा रहती है। विवादित बयानों और आई लव यू फ्रॉम बॉटम ऑफ माय हार्ट बोलकर वह अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

LIVE TV