बिगड़े राकेश टिकैत के बोल, पहले महिला पत्रकार को बताया भूतनी फिर बीच में छोड़ी प्रेसवार्ता
बुलंदशहर: राकेश टिकैत किसान महापंचाय को संबोधित करने लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया। इस बीच जब महिला पत्रकार ने उसने कई सवाल किए तो वह तिलमिला गए। यहां तक उन्होंने महिला पत्रकार को भूतनी कह दिया। इसके बाद जब सभी ने आपत्ति जताई तो वह प्रेसवार्ता बीच में ही छोड़कर चले गए।

दरअसल अनूपशहर के एक गांव में राकेश टिकैत पहुंचे थे। यहां वह मीडिया के बीच में पहुंचे। राकेश टिकैत से एक महिला पत्रकार ने पूछ लिया कि आप किसानों के नेता हैं और 70 फीसदी किसानों ने भाजपा को वोट दिया है, जबकि आप विरोध कर रहे थे। बावजूद इसके भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई। इसके जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि हम चुनावी मैदान में नहीं थे और हम किसान हैं। इसके बाद महिला पत्रकार ने उनसे औरंगजेब की कब्र पर जाकर पुष्प अर्पित करने का भी सवाल किया।
इस बीच एक कार्यकर्ता ने धूप तेज होने और महापंचायत को संबोधित करने को कहा। जिसके बाद राकेश टिकैत ने कहा कि कैसे संबोधित करूं ये तो मेरे पीछे भूतनी की तरह से पड़े हैं। इस पर महिला पत्रकार और अन्य लोगों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद राकेश टिकैत बीच में ही प्रेसवार्ता छोड़कर चले गए।