बादशाह खान की बेटी सुहाना ने इस अंदाज़ में मनाया अपना 21वां जन्मदिन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने 22 मई को अपना 21 वां जन्मदिन मनाया। भले ही सुहाना खान ने अभी तक फिल्मों में डेब्यू ना किया हो, लेकिन उनके फैंस और उनके फैंस पेज की लिस्ट काफी लंबी है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इस वीडियो और क्यूट अंदाज ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है। फैंस के साथ ही सेलेब्स भी सुहाना खान के जन्मदिन के खास मौके पर जमकर बधाइयां देते नज़र आए।

सुहाना खान इस समय न्यूयॉर्क में हैं। अपना 21 वां जन्मदिन उन्होंने अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान वे ऑलिव ग्रीन बर्थडे आउटफिट में नजर आईं जो काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे गुब्बारों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की ‘मोहब्बतें’ फिल्म का म्यूजिक बज रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस ने वीडियो पर कमेंट कर कहा कि वे उन्हें जल्द ही फिल्मों में देखना चाहते हैं। इससे पहले सुहाना ने एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। देखा जा सकता है कि सुहाना टेरेस पर खड़ी हैं। सुहाना की इस तस्वीर पर ना केवल फैंस बल्कि नव्या नंदा, अन्नया पांडे, सीमा खान भी उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

LIVE TV