बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति कोविंद की हालत में दिखा सुधार, शुभचिंतकों को दिया यह खास संदेश

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सेहत फिलहाल स्थिर दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि बीते दिन उनकी बाईपास सर्जरी की गई थी जिसके बाद इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि वह बिलकुल स्वस्थय हैं बस कुछ और दिन उन्हें आराम करना होगा। इसे लेकर राष्ट्रपति कोविंद ने भी ट्वीट करते हुए अपने स्वास्थय की जानकारी लोगों के साथ साझा की। ट्वीट में राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा कि, “डॉक्टरों की देखभाल की बदौलत हुई बाईपास सर्जरी के बाद वह ठीक हो रहे हैं।” इसी के साथ उन्होंने कहा कि, “मैं भारत और विदेश के नागरिकों, नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शब्दों में आप सभी के आभार को व्यक्त करना कठिन है!”

जानकारी के लिए आफको बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद से पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके स्वास्थय को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि राष्ट्रपति कोविंद की बाईपास सर्जरी सफल रही जिसके चलते उनका स्वास्थय अब स्थिर है। इसी के साथ उन्होंने कहा की इस सफल ऑपरेशन के लिए वह डॉक्टरों को भी बधाई देते हैं जिनके कारण यह संभव हो सका है। उन्होंने अपनी बात को पूरा करते हुए राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ हो जाने की कामना की। वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने भी अपने शुभचिंतकों को लेकर आभार व्यक्ति किया और उन्हें धन्यवाद किया।

LIVE TV