भाजपा का मुकाबला सपा से, बसपा सुप्रीमो बौखलाई हैं’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हापुड़ के दौरे पर हैं। जहाँ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ने का जोरदार स्वागत किया। जहाँ उन्होंने आगामी चुनाव के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने हापुड़ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाये और सपा सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ख़राब है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, प्रदेश में हर तरफ अराजकता और गुंडाराज है। उन्होंने इसी विषय पर आगे कहा कि, सपा के गुंडे छात्राओं से बदतमीजी पर उतारू हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हापुड़ में बसपा सुप्रीमो पर भी हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, बसपा सुप्रीमो मायावती बौखलाई हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता मायावती को फिर से सबक सिखाएगी।

बसपा सुप्रीमो

सूबे के हापुड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपना प्रतिद्वंदी बताया। उन्होंने कहा कि, 2017 के चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी से है।

LIVE TV