बसपा को तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने 10 करोड़ घूस मांगे जाने का आरोप लगाकर छोड़ी पार्टी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बब्बन राजभर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बब्बन ने इस बावत बसपा सुप्रीमों मायवती को त्यागपत्र लिखा है। चिट्ठी में उन्होंने पार्टी में लगातार पैसे की मांग और लोकसभा सीट के लिए 10 करोड़ मांगे जाने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने पहला चुनाव 1989 में लड़ाया था, जिसमें तीन सांसद 13 विधायक बने थे। चार बार यूपी की मुख्यमंत्री बहुमत की सरकार, 21 सांसद रहने के बाद आज एक भी बसपा का सांसद नहीं है। लगातार पार्टी का जनाधार खिसकता जा रहा है।

पार्टी में भ्रष्टाचार का आरोप

बब्बन ने आगे कहा कि पार्टी के लिए यह दयनीय स्थिति है कि राज्य में उसका एक भी सांसद नहीं है। बावजूद इसके टिकट का रेट इतना ऊंचा है कि पार्टी में कार्य करने वालों को वहां तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ऐसे में बसपा को अपने समर्थकों के साथ छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि बसपा से इस्तीफे के बाद समर्थकों संग विचार-विमर्श कर अगली रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए भीम आर्मी संघर्ष कर रही है।

GST काउंसिल में आम जनता को बड़ी राहत, इन 33 चीजों के कम हो गए दाम

बब्बन राजभर का राजनीतिक सफर

बब्बन राजभर बलिया की सलेमपुर लोकसभा सीट से 1999 में बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2019 के लोकसभा में भी उनके बसपा पर टिकट पर लड़ने की बात कही जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि लोकसभा टिकट के लिए पार्टी दस करोड़ की मांग कर रही है, साथ ही पार्टी के लिए भी मोटी रकम की डिमांड की जा रही है। जो उनके बस से बाहर की बात है, इसलिए पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

LIVE TV