बर्ड फ्लू ने फिर दी दस्तक, मारी जाएंगी 25 हजार मुर्गियां

कोरोना के साथ ही देश में एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। बर्ड फ्लू को लेकर केरल के कोट्टायम जिले में अलर्ट जारी किया गया है। यहां के वेचुर, अयमानम और कल्लारा में बर्ड फ्लू के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजा गया है। अचानक से नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण रोकने के लिए बत्तखों और मुर्गियों को मारना शुरू किया जाएगा। बुधवार को करीब 25 हजार मुगिर्यों व बत्तखों को मार दिया जाएगा।

 

बता दें कि केरल के अलप्पुझा जिले में पिछले सप्ताह ही अलर्ट जारी किया गया था। यहां के कुछ नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ठाकाझी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 में करीब 12,000 बत्तखों को मार दिया गया था। यहां पर अभी तक 140 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 26 सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। 

LIVE TV