
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और संघ के कार्यकर्ताओं पर केरल में बीते काफी समय से हो रहे हमलों के बाद तीखी बयानबाजी हुई। लेकिन इस सियासी लड़ाईयों के बीच एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है।
केरल में लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं को खिलाफ बीजेपी जनरक्षा यात्रा निकाल रही है। लेकिन इसका कोई असर पड़ता नहीं दिखाई पड़ रहा है। रविवार रात को एक और संघ कार्यकर्ता पर को जान से मारने की कोशिश की गई।
जानकारी के मुताबिक कन्नूर जिले में थालसेरी के नजदीक मुझाप्पिलांगद में कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार आरएसएस कार्यकर्ता निधीश (28 वर्ष) की हालत गंभीर है और उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथों और टांगों में चोटें आई हैं। स्थानीय बीजेपी इकाई ने अरोप लगाया है कि निधीश पर हुए हमले में सत्तारूढ़ सीपीएम के कार्यकर्ताओं का हाथ है।
ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 10 संदिग्धों की पहचान की है, इन पर संघ कार्यकर्ता नीधीश पर जानलेवा हमला करने का शक है। खबर लिखे जाने तक किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।