बन गया प्लान, इस दिन अमेरिका पर परमाणु हमला करेगा उत्तर कोरिया!

अमेरिका उत्तर कोरियाप्योंगयांग।  उत्तर कोरिया ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह क्षेत्र में उकसावे वाली कार्रवाईयों से बाज आए,  नहीं तो वह परमाणु हमले के लिए तैयार है। उत्‍तर कोरिया की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी नौ सेना का बेड़ा कोरियन सी की ओर बढ़ रहा है।

अगर अमेरिकी जंगी जहाज पीछे नहीं हटता और उत्तर कोरिया पर हमला करता है तो उसी दिन उत्तर कोरिया अमेरिका पर परमाणु बम हमला कर सकता है।

माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच टकराव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर अमेरिका इस मामले सख्‍त रुख अपनाए हुए है। वहीं उत्‍तर कोरिया भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

उत्तर कोरिया ने यह चेतावनी अपने संस्थापक राष्ट्रपति किम इल सुंग की 105वीं वर्षगांठ के मौके पर दी। सुंग, उत्तर कोरिया के वर्तमान नेता किम जोंग उन के दादा थे।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्योंगयांग में एक विशाल परेड निकाली गई। अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि किम जोंग उन नए परमाणु परीक्षण का आदेश दे सकते हैं।

परेड के दौरान प्रदर्शित किए गए हथियारों में अंतरमहाद्वीपीय और पनडुब्बी से प्रक्षेपित किए जा सकने वाली बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल थीं।

इसके साथ ही पुक्कूकसोंग पनडुब्बी प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) का भी पहली बार प्रदर्शन किया गया है,  जिसकी रेंज 1,000 किलोमीटर से अधिक है।

उत्तर कोरिया द्वारा अपनी शक्ति का प्रदर्शन ऐसे समय किया जा रहा है जब अमेरिका के साथ उसका तनाव चरम पर है और अमेरिकी विमानवाहक पोत इस क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं।

उत्तर कोरिया के दूसरे सबसे बड़े शक्तिशाली अधिकारी माने जाने वाले चोई रेयोंग हेई ने कहा, “हम ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार हैं। जंग का जवाब जंग से देंगे। हम किसी भी परमाणु हमले का जबाव अपने तरीके के परमाणु हमले के साथ देने को तैयार हैं।”

सैन्य बैंड और परेड के साथ प्योंगयांग के मुख्य चौक किम इल सुंग चौराहे पर सैन्य प्रदर्शन का काले सूट में निरीक्षण करते किम जोंग उन भी नजर आए। उन्हें ताली बजाते और मुस्कुराते हुए देखा गया।

अमेरिका विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन अन्य युद्धक समूह के साथ कोरियाई प्रायद्वीप में भेजा गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क को बताया, “हम जहाजों का बेड़ा भेज रहे हैं, जो बहुत ही शक्तिशाली हैं। वह (किम जोंग-उन) गलत कर रहे हैं, एक बड़ी गलती कर रहे हैं।”

LIVE TV