बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस, तीन की मौत, 28 घायल

मध्य प्रदेश में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां के अलीराजपुर में रविवार की सुबह एक बस हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। ये बस गुजरात से आ रही थी। उसी दौरान छोटी पुलिया की रेलिंग तोड़कर बस नदी में गिर गई है। हादस में करीब 28 घायल भी हुए हैं। मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी के अंदर जेसीबी मशीनें उतरी हुई हैं। बस को नदी से बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बस बस गुजरात के छोटा उदयपुर से आ रही थी। इसे अलीराजपुर पहुंचना था। इससे पहले ही हादसे की शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस चांदपुर कस्बे स्थित लखोदरा नदी में गिरी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंच गए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि स्टेयरिंग फेल हो जाने की वजह से हादसा हुआ है।

हादसे को लेकर, अलीराजपुर प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में तीन की मौत हुई है। साथ ही 28 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बड़वानी, धार और गुजरात के 3-3 लोग हैं। साथ ही अलीराजपुर के 19 लोग शामिल हैं। सभी का अलीराजपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच एसडीएम अलीराजपुर लक्ष्मी गामड़ करेंगी। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है।

LIVE TV