बजट से पहले ही बाजार से मिली खुशखबरी, जानिए क्या रही बड़ी खबर

आज(सोमवार 1 फरवरी) सुबह तकरीबन 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण का यह तीसरा बजट देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद खास है। बजट से ही बाजार की आगे की यात्रा की दिशा मिलेगी। वहीं आम आदमी के साथ ही कई निवेशकों की निगाहें भी इस बजट पर टिकी हुई हैं।

आपको बता दें कि आज सुबह 9.48 बजे बीएसई का सेंसेक्स 172.88 अंकों की तेजी के साथ 0.37 फीसदी ऊपर 46458.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी इस दौरान 36.20 अंक यानी 0.27 फीसदी ऊपर 13670.80 के स्तर पर था। संसद में पेश 2020-21 की आर्थिक समीक्षा में अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। समीक्षा में कहा गया है कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान और उपभोक्ता मांग में सुधार से अगले वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था तेज वृद्धि दर्ज करेगी। समीक्षा में हालांकि कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.7 फीसदी की गिरावट आएगी। समीक्षा कहती है कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान से अर्थव्यवस्था में वी-आकार के सुधार को समर्थन मिलेगा।

LIVE TV