बजट के बाद भी बाजार पर पॉजिटिव असर, सेंसेक्स 1,403 अंक ऊपर, ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे

शेयर बाजार को बजट 2021-22 पसंद आया, बजट के दिन बाजार ऐतिहासिक बढ़त के साथ बंद हुआ। बजट के बाद भी बाजार में रिकॉर्ड तेजी जारी, सेंसेक्स 1,403 अंक ऊपर 50,004.06 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इंडेक्स ने 21 जनवरी को 50,184 के स्तर को छुआ था। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 406 अंक ऊपर 14,687.35 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 1,509 अंकों की बढ़त के साथ 34,598.90 पर कारोबार कर रहा है। यह इंडेक्स का ऑलटाइम है।

BSE पर 1,924 में कारोबार कर रहा है। 1,517 शेयर बढ़त और 330 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 196.53 लाख करोड़ रुपए हो गया है। कल 192.62 लाख करोड़ रुपए था।

बजट के दिन बाजार में ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई
बजट के दिन बाजार में ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई। पॉजिटिव बजट के चलते सेंसेक्स 5% ऊपर 48,600.61 पर और निफ्टी 4.74% ऊपर 14,281.20 बंद हुआ था। इसमें बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिला था। इंडसइंड बैंक का शेयर 14.71%, SBI 10% और L&T का 9% ऊपर बंद हुए थे। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 8.26% ऊपर बंद हुआ था। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 6.32 बढ़ा था।

LIVE TV