बच्ची इतनी छोटी और जीभ हद से ज्यादा लम्बी..!

बच्ची की जीभ लॉस एंजिलिस। बच्चों के पालन-पोषण के लिए माता पिता कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। वह अपने बच्चों की अच्छी परवंरिश के लिए परेशान रहते हैं। लेकिन जब बच्चा पैदा होते ही किसी बीमारी से जूझने लगे तो उसके माता-पिता पर क्या बीतती है, यह उनसे ज्यादा कोई नहीं समझ सकता।

बच्ची की जीभ

जी हां, हम बात एक ऐसे ही बच्चे की कर रहे हैं, जिसके मुंह से भी लम्बी उसकी जीभ है। इस बच्ची की जीभ इतनी बड़ी है कि वह न मुंह खोल पाती है और न ही कुछ खा पाती है। उसको सांस लेने के लिए एक हफ्ते तक सांस लेने की मशीन दी गई। दरअसल वह बेकविथ वीडेमन सिंड्रोम (BWS) से पीड़ित थी। इस बीमारी से हर साल 11,000 बच्चे परेशान रहते हैं।
इस बच्ची की फिर लाइफ चेंजिंग सर्जरी हुई, जिसके बाद उसके जीभ सही हो गई। उसकी मां मेडिसन के अनुसार, उसकी बच्ची की पैदाइश ही ‘एडल्ट साइज़ टंग’ के साथ हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उसकी जीभ इतनी ज्यादा बाहर थी कि वह उसी को दिनभर चबाया करती थी।
वहीँ, डॉक्टर्स ने भी यही बताया कि इस बच्ची की दुनिया में सबसे बड़ी जीभ है जिसे जल्द से जल्द सही करना है। हालाँकि पहली सर्जरी के बाद कुछ ख़ास असर नहीं पड़ा और उसकी जीभ बढ़ती गई। उसके बाद छह महीने बाद फिर से सर्जरी हुई जिसके बाद बच्ची ने पहली बार हंसा।

LIVE TV