बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर भीड़तंत्र का अन्धा कानून, जाने पूरा मामला

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी

बलिया- बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर भीड़तन्त्र द्वारा मारपीट की घटनाये जहा बढती जा रही है वही बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक अफवाह फैलने के बाद एक लड़की भीड़ तंत्र का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी| जब की पुलिस इस मामले में भीड़ में सामिल लोगो के खिलाफ क़ानूनी कार्रर्वाई करने की बात कह रही है|

जहां एक तरफ पुरे देश में बच्चा चोरी के अफवाहों के बिच भीड़तंत्र का अँधा कानून सामने आ रहा है वही बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर एक लड़की भीड़तंत्र का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी| दरअसल सिकंदरपुर कस्बे में बस स्टैंड के पास एक नाबालिक लडकी किसी बस में अपनी बुआ के घर जाने के लिए बैठी थी।

उसी दौरान पीड़ित युवती के मुताबिक एक अपरिचित लड़की उसके बगल में बैठ जाती है और उसके बारे में जानकारी हासिल करने लगती है| बात चित के दौरान ही संदिग्ध लड़की द्वारा पीड़ित लड़की को कुछ सुंघाया जाता है जिसके बाद पीड़ित लड़की बस से निकल क़र जान बचाने की गुहार लगाने लगती है|

पीड़ित लड़की के शोर शराबे के बिच इलाके के लोग संदिग्ध लड़की को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते है और देखते ही देखते सैकड़ो का भीड़तंत्र बिना कुछ जाने और समझे लड़की की पिटाई शुरू कर देता है|

जब की उस दौरान भीड़ का सामना क्र रही लड़की खुद को निर्दोष बताते हुए जान बचाने की गुहार लगाती है| हद तो तब हो जाती है जब खुद को सभ्य समाज का नागरिक कहने वाली भीड़ गाली गलौज देते हुए लड़की को सरे आम दौड़ा-दौड़ा कर पिटती है| इस मामले में जब पुलिस लड़की को बाईक पर बैठा कर थाने ले जाने का प्रयास करती है तो उग्र भीड़ लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए पीटने लगती है|

रिसर्च में हुआ खुलासा! देश में बढ़ रहा हैं साइबर अटैक , हैकर्स कि पहली पसंद बैंक…

हलांकि इस पुरे मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की की गलत फहमी की वजह से यह बच्चा चोरी की गलत अफवाह फ़ैल गयी जिसके कारन वो लड़की भीड़तंत्र का शिकार हो गयी| लेकिन भीड़ में सामिल उन लोगो पर कार्रवाई जरुर की जाएगी जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिस की|

LIVE TV