बंद किस्मत खोल सकती हैं ये तीन चीजें, आज ही ले आएं घर

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने आप अपनी सारी परेशानियां दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं इन उपायों से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और आप के अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। वहीं, आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मिट्टी सबसे अधिक कारगर मानी जाती है। प्राचीन काल से ही मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल होता आ रहा है। हालांकि वर्तमान समय में मिट्टी के बर्तनों की जगह प्लास्टिक या अन्य धातु से बने बर्तनों ने ले ली है। लेकिन आज भी सजावट के लिए ज्यादातर लोग मिट्टी से बनी चीजों का प्रयोग करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी के बर्तन व्यक्ति की बंद किस्मत को जगा सकते हैं। जानकारों की माने तो घर पर मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Easy Tips To Be Millionaire Easily - फटाफट पैसा कमाने के ये हैं सीक्रेट्स,  आजमाते ही बन जाएंगे करोड़पति | Patrika News

मिट्टी का घड़ा

घर के अंदर मिट्टी का घड़ा रखने से सुख-समृद्धि आती है। घर के अंदर मिट्टी का घड़ा सदैव उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। लेकिन, ध्यान रहे की इस घड़े को कभी खाली ने छोड़ें। इसमें हमेशा पानी भरकर रखें। खाली घड़ा नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है जो आपको परेशानियों डाल देती है।

मिट्टी का प्रतिमाएं

घर के पूजा स्थल पर हमेशा मिट्टी से बनीं देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखनी चाहिए। साथ ही मिट्टी से बनी देवी-देवताओं की मूर्तियों को घर में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) या दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मिट्टी का दीपक

वर्तमान समय में पूजा स्थल पर मिट्टी के दीपक का बहुत कम लोग इस्तेमाल करते हैं। मिट्टी के दीपक की जगह धातु से बने दीपक का इस्तेमाल होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी से बने दीपक को घर पर जलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

LIVE TV