बंगाल चुनाव: ममता को लगा जोर का झटका, दिनेश त्रिवेदी ने भाजपा जॉइन की, 12 फरवरी को दिया था राज्यसभा से इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार को करारा झटका लगा है। TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद और ममता बनर्जी के बेहद करीबी दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।

22 दिन पहले दिया था इस्तीफा
त्रिवेदी को ममता का बेहद करीबी नेता माना जाता है। उन्होंने 12 फरवरी को बजट सत्र के दौरान खुद के इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। वह पिछले 2 महीने से पार्टी से दूरी बनाकर चल रहे थे। TMC ने त्रिवेदी के फैसले को पार्टी और जनता के साथ विश्वासघात बताया था।

दिनेश त्रिवेदी: ‘खेला’ खेलते-खेलते ममता अपने आदर्श भूलीं
भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को नकार दिया है। राज्य की जनता तरक्की चाहती है, वो हिंसा और भ्रष्टाचार नहीं चाहती। राजनीति कोई ‘खेला’ नहीं होता, ये एक गंभीर चीज है। खेलते-खेलते वो (ममता बनर्जी) आदर्श भूल गई हैं।

LIVE TV