फिल्म ‘Gully Boy’ के नए पोस्टर में नज़र आया रणवीर और आलिया का रोमांस

मुंबई। रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘Gully Boy’ का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है | इस पोस्टर में रणवीर और आलिया काफी रोमांटिक नजर आ रहे है |

पोस्टर में रणवीर ने आलिया को अपनी बाहों में भर रखा है। इससे पहले भी कई पोस्टर्स जारी किए जा चुके हैं | इस फिल्म के लिए रणवीर ने अपने लुक और अंदाज़ को काफी बदला है।

आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज़ किया जायेगा और इससे पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था। इस टीज़र में रणवीर सिंह रैपिंग करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म में रणवीर स्लम में रहने वाले एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो रैपर बनने का ख्वाब देखता है। फिल्म वैलंटाइंस डे पर यानी 14 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

LIVE TV